सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ने दी विदाई
Jun 01 2024
ग्वालियर। सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा विदाई दी गई। पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 6 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई।
एसपी श्री सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर एसपी श्री सिंह ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर एसपी श्री सिंह ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। एसपी श्री सिंह ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई।
सेवानिवृत होने वाले में उनि.(अ) मंजू कुशवाह, उनि. विश्राम सिंह यादव, सउनिङ रामवरन सिंह तोमर, सउनि. रामहेत सिंह, प्र.आर. विनोद कुमार पाण्डेय, प्र.आर. माखन सिंह है।
इस मौके पर एएसपी निरंजन शर्मा, अशोक सिंह जादौन, सूबेदार अनुपम भदौरिया, आरडी सुलैया सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









