संयुक्त कलेक्टर प्रजापति, जिला आपूर्ति नियंत्रक तोमर एवं सहायक वर्ग-2 अमृतलाल सेवानिवृत्त

Jun 01 2024

ग्वालियर। संयुक्त कलेक्टर आरए प्रजापति, जिला आपूर्ति नियंत्रक भीम सिंह तोमर एवं सहायक वर्ग-2 अमृत लाल इंदुरिखिया सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं संपूर्ण कलेक्ट्रेट परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके सुखद स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिये कामना की। 
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए विदाई समारोह में एडीएम श्रीमती अंजू अरुण कुमार एवं टीएन सिंह सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य अधिकारी व कार्मचारी उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिवार सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों की सेवाओं को सदैव याद रखेगा। साथ ही उनका हर संभव सहयोग करेगा।