भारत दुनिया का तीसरा बड़ा तंबाकू उत्पादक व उपभोक्ता देश

Jun 01 2024

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एज्युकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल विंग द्वारा जयारोग्य हॉस्पिटल परिसर के मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के समीप भोजन शाला में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इस वर्ष की थीम तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की रक्षा करना के अंतर्गत नशे से दूर रहने हेतु जनजाग्रति के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
जहां वताओं ने बताया कि धूम्रपान का हमारे फेफ ड़ों पर बुरा असर पड़ता है। भारत विश्व का तीसरा तंबाकू का सबसे बड़ा उत्पादक तथा उपभोक्ता देश है। उन्होंने कहा कि व्यसन एक ऐसा मार्ग है जो धीमे जहर की तरह हमारे शरीर को नष्ट करता है। भारत में एक तिहाई कैंसर का कारण तंबाकू है।
व्यसनों से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने राजयोग ध्यान के बारे में बताया और कहा कि राजयोग द्वारा आप सहज ही इन व्यसनों से छुटकारा पा सकते हैं। अंत में सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही राजयोग ध्यान का अयास भी कराया। कार्यक्रम ग्वालियर सेवा भाव समिति के सहयोग से किया गया।
इसके साथ ही नेहरू पार्क में भी व्यसन मुक्ति की प्रदर्शनी लगाकर लोगो को तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जीतू, पवन, जुगल किशोर गुप्ता आदि उपस्थित थे।