कृषि विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी यशवंत इंदापुरकर हुए सेवानिवृत्त
Jun 01 2024
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में पदस्थ सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारीयशवंत इंदापुरकर को सेवानिवृत्ति पर विश्वविद्यालय द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
श्री इंदापुरकर ने वर्ष 1986 से विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएँ शुरू की थी। विश्वविद्यालयर परिसर में आयोजित विदाई समारोह में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने कहा कि अपनी पदस्थापना के दौरान श्री इंदापुरकर कार्य-कुशल और संवेदनशील रहे हैं।
श्री इंदापुरकर का जीवन सरल, सहज एवं सहनषक्ति पूर्ण रहा है, हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए ऐसे गुणों को अपने आचरण में लाने की आवष्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी सेवक के जीवन में सेवानिवृत्ति का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हमें इसे भी आनंद व उत्साह के रूप में लेना चाहिये। उन्होंने श्री इंदापुरकर के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में कुलसचिव/लेखा नियंत्रक अनिल सक्सेना, निदेशक अनुसंधान सेवायें डॉ. संजय शर्मा, निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. वायपी सिंह, निदेशक शिक्षण एवं छात्र कल्याण डॉ. एनएस भदौरिया एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारी एवं अधिकारी गण शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









