महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराधों में आरोपियों को उदाहरण मुलक सजा देने की मांग की

Jun 01 2024

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर लगातार बढ़ रहे अमानवीय अपराधों के विरोध में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन कर अपराधियों को उदाहरण मूलक सजा देने और ऐसे अपराधों को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। संगठन की जिला सचिव भूमिका पवार ने कहा कि लगातार महिलाओं और बच्चियों पर इस तरह की गैंगरेप जैसी अमानवीय घटनाएं आम हो गई है।
घटनाओं की कड़ी निंदा कर गहरे शोक वेदना के साथ उन्होंने बताया कि मालनपुर में नशे में धुुत्त युवक ने अकेली लडक़ी के साथ दुष्कृत किया पीडि़ता गंभीर हालत के साथ अस्पताल में भर्ती है। सीधी में अपराधियों ने वॉइस ऐप का इस्तेमाल कर अपनी आवाज को लडक़ी की आवाज में बदलकर 7 छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के बहाने बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया और ऐसी ही अमानवीय घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।
दुर्भाग्य की बात है कि ढेरों नियम और कानून बनने के बाद भी ऐसी घटनाओं पर सरकारें रोक नहीं लगा पा रही है यह देश के लिए एक चिंता का विषय बनता जा रहा है देश में शायद ही ऐसा कोई राज्य हो जहां महिलाओं और बच्चियों पर ऐसी घृणित अपराध न हुए हो। 
देश में महिलाओं के लिए खतरे और चुनौतियां दिन दूनी और रात चौगुनी गति से बढ़ रहे हैं। इन सब का कारण है पुरुष प्रधान व पितृसत्तात्मक समाज जो महिलाओं को आज भी उपभोग की वस्तु समझता है। कानून में बराबरी का दर्जा होने के बावजूद भी महिलाएं असमानता और अन्याय की शिकार है। जिसका बहुत हद तक जिम्मेदार सरकार का उदासीन रवैया है। जो अपराधियों के प्रति सख्त कार्यवाही नहीं करता और ना ही उदाहरण मुलक सजा देता है।
संगठन की जिला उपाध्यक्ष विद्या ने बताया कि शराब, नशा इसको सरकारें लगातार राजस्व के नाम पर बढ़ावा दे रही हैं। दूसरी तरफ अश्लील वीडियो और गाने, पोर्न वेबसाइट मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध होने के कारण नाबालिक भी आपराधिक मानसिकता के शिकार हो रहे है।
 ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन मांग करता है कि इन सब पर तेजी रोक लगानी चाहिए ताकि एक सुरक्षित और समाज का निर्माण कर सके जहां ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो संगठन की सदस्य कौशल पवार और सीमा कुशवाहा ने भी अपनी बात रखी। प्रदर्शन का संचालन संगठन की सदस्य चेतन गर्ग ने किया प्रदर्शन का अंत महिलाओं बच्चियों पर बढ़ते अपराधों पर रोक लगाओ शराब नशे पर रोक लगाओ नारों के साथ किया गया।