नशे से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक तीनों तरह से पतन होता है- सुशील बरुआ

Jun 01 2024

ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विवेकानन्द नशामुक्ति केन्द्र ठाटीपुर पर किया गया। जिसमें 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यहां स्कूली छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से नशे से जीवन में होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया, चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशे से मनुष्य, परिवार व समाज में पडऩे वाले दुष्प्रभावों को बखूबी रंगो के माध्यम से दर्शाया। 
यह प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग में आयोजित की गयी। प्रथम श्रेणी में 5 साल से 10 वर्ष के छात्र छात्राएं, द्वितीय श्रेणी में 10 से 16 वर्ष के छात्र छात्राएं और तृतीय श्रेणी वर्ग में 16 वर्ष आयु वर्ग के ऊपर के छात्र छात्राएं शामिल हुए। इन छात्रों ने कैनवस पर कलरों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को बताते हुए रंगों को भरा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ  थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में घनश्याम रायपुरिया एवं संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम उपस्थित थे।
 कार्यक्रम के बारे में रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने बताया उपस्थित लोगों को बताया कि नशामुक्त भारत का सपना सभी लोगों के प्रयास से ही संभव हैं। प्रतिभागियों की प्रतिभा को निर्णायक टीम के सदस्यों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतियोगी के रुप मे किया। 
इस अवसर पर सुशील बरुआ ने कहा कि नशा समाज के लिये अभिशाप है। नशे से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक तीनों तरह से पतन  होता है। उन्होनें नशामुक्ति हेतु रमन शिक्षा समिति के प्रयासो की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी लोगों को संस्था अध्यक्ष ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सीपीएलाई परियोजना के वॉलियन्टरों द्वारा बस्तियों में सामूहिक संकल्प के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर परियोजना की एरिया कार्डिनेटर श्रीमती प्रीति मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव रामदास माहौर ने तथा आभार श्रीमती प्रियंका शर्मा ने किया।