टाइम लिमिट में काम नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई-सीईओ नीतू माथुर

Jun 01 2024

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने शहर में जारी विकास  का जायजा लिया। इस दौरान महाराज बाड़ा पर बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग को देखा और कंसल्टेंट कंपनी एलएंडटी सहित सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि टाइम लिमिट में काम पूरा होना चाहिए। इसमें लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ सत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिदिन की कार्ययोजना बनाकर उस पर गंभीरता से अमल करें, साथ ही डेली रिपोर्ट भी दें।
स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने महाराज बाड़ा पर प्रेस बिल्ंिडग के जीर्णोद्धार व इंडस्ट्रियल म्यूजियम के निर्माण कार्य का मुआयना किया। सीईओ नीतू माथुर ने वेंडर को निर्देश दिए कि जिस हिस्से में कार्य पूर्ण हो चुका है, उसे धूल मिट्टी से मुत करके म्यूजियम के कार्य करने वाली कंपनी को दिया जाए। जिससे म्यूजियम का कार्य भी समय सीमा में पूरा किया जा सके। वहीं तीन म्यूजियम के रिनोवेशन के कार्य को करने वाली कंपनी को भी निर्देशित किया कि वह डिजिटल म्यूजियम व अटल म्यूजियम को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर जीर्णोद्धार का प्लान तैयार करें।
स्मार्ट सिटी सीईओ माथुर ने ओल्ड नगर निगम इमारत के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस इमारत का भी मुआयना किया और पोस्ट आफिस के अधिकारियों से भी चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को इस इमारत के जीर्णोद्धार का प्लान बनाने के लिए निर्देश दिए, जिससे ओल्ड निगम इमारत के इस हिस्से को भी जीर्णोद्धार में शामिल किया जा सके। वहीं अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओल्ड नगर निगम इमारत में जो भी कक्ष खाली होना शेष हैं, उन्हें निगम के साथ समन्वय कर दो दिन में खाली कराया जाए।