उटीला में 3 बच्चों सहित 5 पर सियारों का हमला, घायल जेएएच में भर्ती

Jun 01 2024

ग्वालियर। उटीला थानान्तर्गत आदिवासी का पुरा इलाके में सियारों ने 3 बच्चों सहित पांच लोगों पर हमला किया है। चार घायलों को पहले उटीला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, फिर जिला अस्पताल मुरार और बाद में जेएएच के लिए रैफर कर दिया गया है। चारों का उपचार जारी है। वहीं एक सियार को गांव वालों ने मार भी डाला है।
आदिवासी का पुरा इलाके में एक से अधिक सियार घुस आए। गत शाम करीब 7 बजे सियारों ने पहले सनैना पुत्री छोटू आदिवासी उम्र 3 साल, देव पुत्र सोनू पाल उम्र 4 साल पर हमला किया। माता-पिता बचाने आए तो उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए। वहीं जाटव मोहल्ले में भी एक बच्चे पर हमला किया, लेकिन वह जैसे-तैसे बचकर निकल गया। जिससे उसे मामूली चोटें आई हैं। दोनों बच्चों और माता-पिता का ग्वालियर के जेएएच में उपचार चल रहा है।
वहीं एक सियार ने जब संजय आदिवासी की पत्नी पूजा पर हमला किया तो उसने शोर मचा दिया। जिससे भीड़ एकत्रित हो गई और सियार को पीट-पीटकर मार डाला।