जन्म दिन पर खाद्य सामग्री का वितरण किया

May 31 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के महाराज बाड़े पर पिछले 69 माह से भी अधिक समय से सभी के सहयोग से 2 मिनिट रास्ट्र के नाम कार्यक्रम भारत विकास परिषद की शाखा समर्पण के द्वारा राष्ट्रगान का प्रसारण ठीक साढ़े आठ बजे किया जा रहा है।
शुक्रवार को शाखा संस्थापक संजय धवन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महाराज बाड़े पर और चेतकपुरी स्लम एरिया की झुक्की झोंपडिय़ों में खाद्य सामग्री जिसमे दाल, चावल, बिस्कुट, नमकीन, ब्रेड टोस्ट, नमक व शक्कर आदि का वितरण कर जन्मदिन मनाया। 
इस मौके पर संजय धवन, गुलाब प्रजापति, गिरीश अग्रवाल, महेश धीमान, कमल रजक, रवि टिकेकर, सुरेश अरोरा, नरेन्द्र शिवहरे, विजय शाक्य, महेश जैसवाल, पन्नालाल निरंकारी, प्रकाश राव, महादेव प्रसाद, लालाराम रजक, राज प्रजापति, मधु धवन, पुष्पा प्रजापति व पूजा अरोरा आदि उपस्थिति रही। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने दी।