बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन का नि:शुल्क वितरण कर,बीमारियों से बचाव के उपाय बताए
May 31 2024
ग्वालियर। सेवा भारती के संस्थापक विष्णु कुमार के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में संचालित किया जा रहे सेवा सप्ताह के छटवें दिन स्वास्थ्य आयाम कार्यक्रमों के अंतर्गत नारायण वृद्ध आश्रम जागृति नगर लक्ष्मीगंज में 400 बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन का नि:शुल्क वितरण कर उनको मौसमी बीमारियों से बचाव तथा एनीमिया से बचाव के उपाय बताए गए।
नारायण वृद्ध आश्रम में एकत्रित लगभग 400 बच्चियों के बीच में सेवा सप्ताह के अंतर्गत सेवा भारती के द्वारा डॉ. रश्मि प्रधान प्रोफेसर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सहयोग से तथा जैन सोशल ग्रुप के सहयोग से बालिकाओं में उनके अच्छे स्वास्थ्य की दृष्टि से उनको मौसमी बीमारियों से बचाव तथा एनीमिया से बचाव के उपाय डॉक्टर प्रधान द्वारा बताए गए। एवं सोशल जैन ग्रुप के सहयोग से सभी बेटियों के लिए सेनेटरी नैपकिन के निशुल्क वितरण की व्यवस्था उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता जैन के माध्यम से की गई।
भारत विकास परिषद के इस बालिका कौशल उन्नयन शिविर में उपस्थित बेटियों को विगत एक माह से अधिक समय से निशुल्क प्रशिक्षण उनके कौशल उन्नयन तथा स्वावलंबन के लिए दिया जा रहा है। बेटियों के बीच में मातृशक्ति ने अपने अनुभव साझा करते हुए उनको होने वाली परेशानियों को समझा और उनके उपाय उनके बीच में बताए गए।
इस अवसर पर सेवा भारती से डॉक्टर सुरेंद्र प्रधान, श्रीमती विनीता जैन, श्रीमती गीता उपाध्याय, अशोक प्रजापति श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती पदम रानी आहूजा, श्रीमती अमिता हयारण, श्रीमती शांता संतोष अग्रवाल आ िउपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









