जनकगंज थाने में लंबित शिकायतों का किया निराकरण
May 31 2024
ग्वालियर। शिकायतों के निराकरण के लिए जनकगंज थाने में जन शिविर का आयोजन किया गया। एसपी के निर्देश पर आयोजित जनशिविर में शिकायतकर्ता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।
एसपी धर्मवीर सिंह ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबित शिकायती आवेदन पत्रों का शीघ्र निराकरण करने अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। इसी क्रम में टीआई थाना जनकगंज विपेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना जनकगंज पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जनशिविर का आयोजन किया गया।
जनशिविर में कुल 60 शिकायतों के आवेदक एवं अनावेदक उपस्थित हुए, जिन्हें सीएसपी लश्कर आयुष गुप्ता एवं टीआई विपेन्द्र सिंह चौहान ने सुना और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। जिसमें 35 शिकायतों में दोनों पक्षों का आपसी सहमति से राजीनामा कराया गया एवं शेष शिकायतकर्ताओं के आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित जांचकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









