नौतपे के सातवां दिन 12 बजे पारा 44 डिग्री पर, सुबह से चल रही लू

May 31 2024

ग्वालियर। इस बार का नौतपा पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ चुका है। नौतपा के सातवें दिन की शुरुआत ही भीषण गर्मी के साथ हुई है। शुक्रवार सुबह से लू चल रही है। सुबह 8.30 बजे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा है। दोपहर 12 बजे तक ग्वालियर का पारा 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।
मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन परेशान करेगी। सालों बाद ग्वालियर में नौतपा असल में तपा है। मौसम विभाग का कहना है कि ग्वालियर में 25 जून तक मानसून भी दस्तक दे सकता है।