बघेल पाल समाज अहिल्याबाई होल्कर और माधवीराजे सिंधिया को पुष्पांजली अर्पित करेगा आज
May 30 2024
ग्वालियर। बघेल क्षत्रिय संघ द्वारा गुरुवार को एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए हरिपाल नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ग्वालियर ने कहा कि हर वर्ष की भांति बघेल पाल समाज द्वारा 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर बघेल समाज द्वारा विशाल चल समारोह धूम-धाम से निकाला जाता रहा है। लेकिन इस बार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी राजमाता श्रीमती माधवी राजे सिंधिया का स्वर्गवास हो जाने के कारण ग्वालियर में शोक के चलते समाज द्वारा चल समारोह को स्थगित किया गया है।
वहीं समाज द्वारा आज शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर एक वाहन रैली मुरार रामलीला मैदान से चलकर अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर पहुंचकर मां अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर राजमाता माधवीराजे सिंधिया को पुष्पांजली अर्पित कर रैली का समापन किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता में सुरेन्द्र सिंह पाल, लक्ष्मीनारायण पाल, गोविन्दसिंह पाल, बंटी बघेल, गेंदा पहलवान, हेमंतपालजी, नरेन्द्र राजपूतं, लायकराम बघेल, हाकिम सिंह पाल, दिनेश बघेल होल्कर, केदारसिंह पाल, राकेश चौधरी, अशोक पाल, भगवान दास पाल, अमरबघेल, रामसिंह ठेकेदार, भूरेसिंह नेताजी, सुरेश बघेल, गब्बरसिंह, मोहन थंबार, सोनेराम बघेल, रामवीर बघेल, शुभम पाल, धीरज सिंह धीरू, अजय बघेल,अमित बघेल, दीपकपाल, मोहन पहलवान, डॉ कमल पाल, सूरज बघेल इत्यादि उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









