नौतपा का 6वां दिन 12 बजे पारा 43 डिग्री
May 30 2024
ग्वालियर। नौतपा पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। नौतपा के छटवें दिन गुरूवार की शुरुआत ही भीषण गर्मी के साथ हुई है। बीती रात सीजन में अभी तक की सबसे गर्म रात रही है।
गुरूवार की दोपहर 12 बजे 43 डिग्री पर तापमान की गाड़ी पहुंच गई थी। एक सप्ताह से अंचल के सभी जिले लू की चपेट में हैं। शहर के लोगों का कहना है कि रात के बाद सीधे दोपहर हो रही है, सुबह तो हो ही नहीं रही है। सुबह 8 बजे ही पारा 37 से 40 के बीच में बना रहता है। ऐसे में सुबह 7 बजे से ही धूप ने बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक ऐसे ही गर्मी परेशान करने वाली है और लू से भी कोई आराम मिलने की उम्मीद नहीं है।
सेन्ट्रल जेल में बंदियों को गर्मी से बचाने लगाए 30 कूलर
गर्मी का असर सेन्ट्रल जेल में भी दिख रहा है। गर्मी से बंदियों को बचाने के लिए हाल ही में 30 से ज्यादा कूलर लगाए हैं। यह कूलर एक सामाजिक संस्था ने जेल प्रबंधन को दिए हैं। ग्वालियर जेल में बंदियों की क्षमता से ज्यादा कैदी हैं। यही कारण है कि गर्मी से बचाव के लिए प्रबंधन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









