निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह
May 30 2024
ग्वालियर। गर्मी चरम पर है और इसका असर बिजली पर भी पड़ा है। घंटों बिजली कटौती के बाद भी रिकॉर्ड 82 लाख यूनिट तक खपत पहुंच गई है। कई इलाकों में घंटो बिजली गुल है। यही कारण है कि गुरुवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिह तोमर ने ग्वालियर में ग्वालियर-चंबल के अफसरों की बैठक ली है। बैठक में उन्होंने अफसरों से एक ही सवाल पूछा है कि बिजली पर्याप्त है पर बार-बार ट्रिपिंग क्यों हो रही है। अफसर इस पर जवाब तक नहीं दे पाए हैं।
बैठक में ऊर्जा मंत्री तोमर ने बिजली विभाग के अफसरों को सख्त हिदायत दी है कि गर्मी में लोगों को परेशान न होना पड़े उसका ध्यान रखा जाए। ऐसे इलाके जहां से हमारा रेवेन्यु अच्छा होता है वहां पर ट्रिपिंग ज्यादा क्यों हो रही है। बैठक से बाहर आकर ऊर्जा ने कहा है कि गर्मी का माहौल है। बिजली का लोड बढ़ा है और ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। ऐसे में बिजली में अवरोध हो रहा है। उन्होंने कटौती शब्द की जगह अवरोध शब्द का जिक्र किया है।
ग्वालियर में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भीषण गर्मी के चलते उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश रोशनी घर परिसर स्थित विद्युत वितरण कम्पनी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में बिजली कम्पनी के अधिकारियों को दिए हैं। बिजली कम्पनियों के अधिकारियों की बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के आम नागरिकों को बिजली ट्रिपिंग का सामना न करना पड़े इसके लिए अधिकारी माकूल बंदोबस्त करें।
बिजली जाने के बाद अफसर फोन क्यों नहीं उठाते
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भिण्ड,मुरैना, श्योपुर तथा विजयपुर के विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं के फोन न उठाने की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि जो अधिकारी धूर्तता की वजह से उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते हैं, वह समझ लें कि उनकी वजह से ऊर्जा विभाग की छवि खऱाब हुई तो ऐसे अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।
नौपता में बढ़ गई ट्रिपिंग, इसे तत्काल सुधारें
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पिछले 10 दिनों में ट्रिपिंग की घटनाओं में वृद्धि हुई है, इस व्यवस्था में तुरन्त सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन पॉश कालोनियों से शत प्रतिशत राजस्व वसूली होती है, वहां ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सर्वाधिक ट्रिपिंग वाले जिलों के विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि समय रहते अपने-अपने इलाके की विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। ऊर्जा मंत्री तोमर ने यह भी कहा कि 47.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में कार्य करने बाले विद्युत कर्मचारियों को धन्यवाद किया।
बैठक में डीपीएस यादव, राजीव गुप्ता, शिशिर गुप्ता, विनोद कटारे, श्रीनिवास यादव, अजीत राजपूत, राहुल साहू, गगनदेव शर्मा, नितिन छीपा सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के अन्य विभागीय अधिकारी वर्चुअली मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









