भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ महानगर ग्वालियर द्वारा शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ

May 30 2024

ग्वालियर। श्रीराम धर्म कांटा के सामने गिरवाई में प्रात: 10:30 बजे शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस मौके पर गिरवाई औद्योगिक क्षेत्र को इंडस्ट्रियल एरिया घोषित करवाने जिला अध्यक्ष अभय चौधरी से निवेदन किया। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाध्यक्ष  ने अधिकारियों से मिलकर इसके निराकरण का भरोसा दिलाया।
शीतल जल प्याऊ के शुभारंभ पर अजय सपरा, विनय जैन, विनय शर्मा, अमर माखीजा, सुनील अग्रवाल सनी, संदीप वैश्य, बहिरानी, प्रकाश कुकरेजा, संजय सप्रा, नित्यानंद शर्मा, सुमित निगम, पारस बरैया, प्रकाश चादवानी, मोनू कुकरेजा, अशोक कुकरेजा, नंदलाल सोनेजा, परमानंद सोनी आदि उपस्थित थे।