भाविप सहयोग शाखा द्वारा बहोड़ापुर तिरहा पर राष्ट्रगान का 458वां दिन

May 30 2024

ग्वालियर। शाखा संस्थापक एवम प्रांतीय संयोजक प्रचार प्रसार मीडिया अशोक गर्ग ने बताया की भारत विकास परिषद सहयोग शाखा द्वारा संस्कार, सेवा प्रकल्प के अंतर्गत बहोड़ापुर तिराहे पर 28 फरवरी 2023 से नियमित  रूप से प्रात:8.15 पर राष्ट्रगान कर रहा है। गुरुवार 30 मई 2024 को राष्ट्रगान 458वें दिन था। कार्यक्रम को सतत जारी रखने के लिए क्षेत्रीय सदस्यों और रहवासियों की सहभागिता द्वारा संकल्प लेते हुए राष्ट्रगान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता बनी रहती है।
इसमें भारत विकास परिसद के शाखा सहयोग के सदस्यों का, रीजनल और राष्ट्रट्रिया पदाधिकारी का भी निरंतर सहयोग मिलता रहता है। इसका मुख्य उदेश्य राष्ट्र के निर्माण मे एक संस्कार लाना है, जिससे हमारे संस्कारों को राष्ट्र के जन जन तक पहुँचा सके। एक ऐसा संकल्प एक ऐसा विश्वास जहा हमेशा द्रणता बनी रहती है, इसमें एक संपर्क का भाव भी पैदा होता है। क्योंकि कोई भी कार्य जब तक हम भावात्मक रूप से नही करेंगे तव तक समाज हो या संगठन हम आगे नही बढ़ सकते विना आत्म साथ के कोई भी कार्य पूर्ण नही होता। 
राष्ट्रगान में सुभाष अग्रवाल, बीके शर्मा, महेंद्र कुमार गर्ग, ओमप्रकाश सिंघल, कन्हैयालाल सिंघल, विशन गर्ग, अनिल गोयल, कैलाश चंद अग्रवाल, पवन सिंघल, श्यामलाल अग्रवाल, किशनलाल गुप्ता, आदि सदस्य निरंतर उपस्थित रहते है।