दंत परीक्षण शिविर संपन्न, टूथपेस्ट और ब्रश दिए

May 30 2024

ग्वालियर। सेवा भारती के संस्थापक विष्णु कुमार की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सात दिवसीय सेवा सप्ताह के पांचवें दिन दंत परीक्षण का कार्यक्रम खल्लासी पुरा आसमानी माता मंदिर के प्रांगण में शाम 4:30 से 6:30 दंत परीक्षण शिविर संपन्न हुआ। जिसमें काफी संख्या में बच्चों और महिलाएं पुरुषों ने अपने दातों का परीक्षण करवाया। कैंप का शुभारंभ दंत चिकित्सक अमित जैन, डॉक्टर लाखन सिंह राजपूत, गीता उपाध्याय के द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
दंत परीक्षण शिविर में डॉक्टरों ने बताया कि दांत है तो हमारा चेहरा सुंदर दिखता है, दांत नहीं है तो हमारे चेहरे की शोभा अच्छी नहीं दिखती है। दांत की समस्या हो तो बहुत परेशानी होती है। इसलिए सुबह-शाम ब्रश जरूर करना चाहिए खाना खाने के बाद शाम को जरूर ब्रश करें। जिससे दांत में चिपके हुए भोजन दूर हो जाते हैं, और कीड़े लगने की संभावना कम होती है और दांत लंबे समय तक स्वस्थ बने रहते हैं। 
डॉक्टर ने दंत परीक्षण कर मरीज को टूथपेस्ट और ब्रश भी दिए। दंत परीक्षण में 18 महिलाएं 45 बच्चे बच्चियों 11 पुरुषों ने परीक्षण करवाया। कार्यक्रम में कैलाश कुशवाह, सुश्री करिश्मा उपस्थित रही।