16 संस्कार शिविरों में शामिल 800 शिविरार्थियों को पुरुस्कार देकर किया सम्मानित

May 29 2024

ग्वालियर। सकल जैन महापंचायत ग्वालियर द्वारा कम्पू स्थित महावीर भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्यअतिथि संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन, समारोह गौरव पूर्व कलेक्टर आरके जैन थे।
  समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि जैन समाज की अनेक संस्थाओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर धार्मिक संस्कार शिविरों का आयोजन किया गया था। ऐसे 16 शिविरों में भाग लेने लगभग 800 शिविरार्थियों को उनके प्राप्त अंकों पर आधारित पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। जिसमें अलग-अलग पाठ्यक्रम के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय सहित सांत्वना पुरस्कार शामिल थे!
इस सकल जैन महापंचायत के अध्यक्ष पारस जैन ने कहा बिना संस्कार के समाज का विकास और आज के युग में धार्मिक शिक्षा देने का संस्कार शिविर से अच्छा माध्यम नहीं हो सकता।
बाल बोध भाग 1 में 324, बाल बोध भाग 2 में 178, बाल बोध 3 और 4 में 159, छहढाला में 223 शिविरार्थियों को पुरुस्कार के साथ सम्मानित किया गया। इसी के साथ शिविर के समस्त सहयोगी, मंदिर कमेटियों और कार्यक्रम संयोजकों को सम्मानित किया गया।
सबसे अधिक जैन सोशल ग्रुप द्वारा लगाये गए शिविर, 8 शिविरों का आयोजन दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा किये जाने पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अनुपम चौधरी, अध्यक्ष अम्बरीश जैन को विशेष सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन ने अपने उद्बोधन में संस्कार शिविर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य है और हमे से प्रोत्साहन देते रहना चाहिए। इस अवसर पर सकल जैन महापंचायत के अध्यक्ष पारस जैन, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सचिव अशोक बैद, जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर के मार्गदर्शक अनिल शाह, नीलम जैन विशेष रूप से शामिल थे।