ग्वालियर की बेटी माधवी गोलश हुई मुंबई में सम्मानित
May 29 2024
ग्वालियर। शहर की बेटी माधवी गोलश का नाम ह्यूमन रिसोर्स प्रबंधन क्षेत्र के अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान भारत के ग्रेट पीपुल मैनेजर 2024 की टॉप 100 की लिस्ट में शामिल किया गया और मुंबई के टाटा थियेटर में ऊरी सर्जिकल स्ट्राईक के रियल हीरो लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हूडा द्वारा उन्हें ये अवार्ड दिया गया। ये अवार्ड उन्हें ग्रेट मैनेजर्स इंस्टीट्यूट, ग्रेट प्लेसेज टु वर्क और नेशनल ह्यूमन रिसोर्स डेवेलपमेंट काउंसिल और इकोनॉमिक टाइम्स के संयुक्त तत्वावधान में दिया गया।
माधवी बचपन से ही स्कूल और कॉलेज की अत्यंत मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रा रहीं और हर क्षेत्र में अव्वल आती रहीं। माधवी ने विषम पारिवारिक परिस्थतियों से जूझते हुए भी लगभग 12 वर्ष तक ग्वालियर मालनपुर की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों गोदरेज, क्लॉक्नर सुप्रीम, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं का प्रदर्शन करते हुए तत्पश्चात अपने कठोर परिश्रम, कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के दम पर भारत के अत्यंत प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्य करते हुए आज ये मुकाम हासिल किया है।
आप ने यह साबित किया है कि सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाऐं भी कठिन से कठिन मुकाम हासिल कर सकती हैं जिस पर कभी सिर्फ पुरूषों का ही अधिकार रहा हो।
माधवी वर्तमान में लोहिया ग्रुप की चीफ पीपुल्स औफिसर (सीपीओ) के पद पर कार्य कर अपने परिवार, ग्वालियर और अपनी संस्था का मान बढ़ा रही हैं। ग्वालियर की मिट्टी से निकलकर इस कामयाबी के इस उच्च शिखर पर पहुंची है। उन्हें पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुके हैं।
उन्हें बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, सुजाता संग्राम सिंह, रानू नाहर, साधना सिंह, रश्मि सिंह, प्रिया भदौरिया, मीरा तोमर, वंदना सिंग, प्रतिमा कक्कड़, सुषमा चौहान, माधुरी चौहान सहित उनके परिजनों ने बधाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









