ग्वालियर में लू लगने से मासूम भाई-बहन की मौत ऑटो से जा रहे थे मुरैना
May 29 2024
ग्वालियर। गर्मी अब कहर बरपा रही है, जिसके चलते 10 साल के मासूम भाई व 12 वर्षीय बहन की लू लगने से मौत हो गई। दोनों अपनी दादी और मां के साथ ऑटो से मुरैना गए थे। जाते में ही रास्ते में हालत खराब हो गई थी, और वह बेसुध होकर गिर गए। इसके बाद दोनों भाई-बहन की मौत हो गई।
उपनगर ग्वालियर के प्रजापति मोहल्ला के रामबाबू शाक्य की पत्नी अपनी सास को दवा दिलवाने ऑटो से मुरैना जा रही थी। साथ में 12 वर्षीय बिटिया मोना व 10 साल का बेटा अभिषेक थे। रास्ते में गर्मी से उनकी तबियत खराब हो गई। मां ने मेडिकल से टेबलेट खरीदकर खिलाई, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और वह बेसुध होकर गिर गए। इसके बाद दोनों भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चों को दफना दिया गया।
उपनगर ग्वालियर के कोटा वाला मोहल्ला स्थित प्रजापति मोहल्ला में रहने वाले रामबाबू शाक्य की पत्नी अपनी सास को दवा दिलवाने मुरैना जा रही थीं। इसी बीच उनकी 12 साल की बेटी मोना और 10 साल के बेटे अभिषेक ने भी साथ चलने की जिद की। काफी समझाने पर जब वह नहीं माने तो उन्हें भी ऑटो में बैठा लिया और मुरैना निकल पड़े। लेकिन बच्चे 47 डिग्री पारे में चल रही लू की थपेड़ों को झेल नहीं सके और दुनिया को अलविदा कह गए।
बताया गया है कि मुरैना में नाश्ता करने की सोचकर दोनों बच्चे घर से भूखे ही निकल गए थे, लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ती देख मां ने रास्ते में उन्हें खाली पेट ही दवा खिला दी। माना जा रहा है, कि लू लगने के दौरान भूखे पेट खिलाई गई दवा रिएक्शन कर गई।
रामबाबू के एक बेटा व एक बेटी ही थे, एक साथ दोनों बच्चों की मौत हो जाने से माता- पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि जब बच्चे ही नहीं रहे, तो अब हमारा जीने का मकसद ही खत्म हो गया है। बहरहाल इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









