मानस भवन में रामधुन का आयोजन हुआ

May 29 2024

ग्वालियर। तुलसी मानस प्रतिष्ठान ग्वालियर द्वारा संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर मानस भवन फूलवाग पर रामधुन आबा महाराज मठ दाल बाजार के महंत उपेंद्र शिरगांवकर एवं राघवेंद्र सिरगांवकर द्वारा प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात श्रीमती आशा पापरीकर द्वारा तू ही राम है, तू रहीम है,    तू करीम कृष्ण खुदा हुआ। तू ही वाहे गुरु तू येशु मसीह हर नाम में तू समा रहा। तेरी जात पाक कुरान में  तेरी दर्श वेद पुराण में गुरु ग्रंथ के बखान में तू प्रकाश अपना दिखा रहा। की संगीत मयी मनमोहक प्रस्तुति की गई। राघवेंद्र सरगांवकर ने समर्थ रामदास महाराज के अनमोल वचनों का व्याख्यान किया।
इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर, संस्था के अध्यक्ष अभय पापरीकर, डॉ उमाशंकर पचौरी, महेश मुद्गल, रामबाबू कटारे, राकेश दीक्षित, दुष्यंत साहनी, केडी सोनकिया, मनीष तिवारी, नरेंद्र सिंघल, निशिकांत सुरंगे, अशोक बाजपेई, नितिन बालिंबे, राजेश नायक डॉ सुखदेव मखीजा आदि उपस्थित थे।