एनसीसी आर्मी और नेवल विंग के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

May 29 2024

ग्वालियर। 15 मप्र बटालियन एनसीसी द्वारा कैम्प कमांडेंट कर्नल डीएस वर्मा के नेतृत्व एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आकाश शर्मा की देख रेख में आयोजित किया जा रहा हैं। कर्नल वर्मा ने बताया इस शिविर में 400 के लगभग कैडेट्स प्रशिक्षण के भाग ले रहे हैं। इस शिविर में कैडेट्स को प्रशिक्षण विशेष दिया जाएगा जुलाई 2024 दिल्ली में होने ऑल इंडिया थल सैनिक शिविर के लिए कैडेट्स को तैयार किया जाएगा। इस शिविर में टेंट पिचिंग, फायरिंग, बाधाये प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, हेल्थ एंड हाइजिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैडेट को बाधाये प्रशिक्षण के लिए 15 से 20 किलो वजन और राइफल लेकर दौड़ कर 10 प्रकार की बाधाये से गुजरने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल वर्मा ने कहा इस गर्मी में देश सेवा के लिए हमेसा तैयार हैं। आप सभी इस देश की आने वाले सेना का भविष्य हैं इतनी संख्या में आप सभी शिविर में भाग ले रहे हैं यह गर्व की बात हैं। 
3 मप्र नेवल यूनिट द्वारा कैम्प कमांडेन्ट ले. कमांडर अखिल शर्मा (नेवी) के नेतृत्व में आयोजित हैं। इसी क्रम में पिछले 6 दिन से संचालित नेवल विंग का शिविर मे कैडेट ने फायर फायटिंग एवं बोट पुलिंग और तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही एनसीसी कैडेट्स को तिघरा नेवल ट्रेनिंग एरिया में बोट रिंगिग एवं बोट पुलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसका उददेश्य नौ सैनिक शिविर में होने वाली बोट पुलिंग प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षित करना है।