सामाजिक संस्था ने जिला अस्पताल में व्हील चेयर दान की

May 29 2024

ग्वालियर। सजदा सामाजिक संस्था के परवेज अशरफ खान एवं उनकी टीम द्वारा जिला अस्पताल ग्वालियर में मरीजों की सुविधा के लिए दो व्हीलचेयर दान स्वरूप प्रदान की।
इस अवसर पर आरएमओ डॉक्टर आलोक पुरोहित, सहायक प्रबंधक डॉक्टर राजेश बिरथरिया, डॉक्टर नितेश मुद्गल, स्टीवर्ट संदीप प्रधान, सजदा संस्था के पदाधिकारीगण एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे। 
डॉ पुरोहित का कहना है कि सजदा संस्था के परवेज खान और उनकी टीम ने उनके अनुरोध पर यह पुण्य काम किया है।