नौतपा का पांचवा दिन 12 बजे 45 डिग्री पर,चेहरे को कपड़े से ढककर निकल रहे लोग

May 29 2024

ग्वालियर। नौतपा पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। नौतपा के पांचवे दिन बुधवार सुबह की शुरुआत तेज गर्मी से हुई है। बुधवार दोपहर 12 बजे का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले साल 2019 में 31 मई को तापमान 47.2 रहा था। भीषण गर्मी के चलते बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा शहर के लोगों के लिए बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर के सामने कूलर लगवाए गए हैं जिससे ट्रांसफार्मर में ठंडक बनी रहे।
वही गर्मी में दिन में सडक़ें सूनी है। यही कारण है कि ग्वालियर के दो दर्जन से ज्यादा चौराहों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सिग्नल फ्री कर दिया गया है। मतलब यहां ब्लिंकर के भरोसे चलेगा ट्रैफिक। इससे आम लोगों को सिग्नल पर धूप में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
राजस्थान से आ रही लागातार गर्म हवाओं के थपेड़ों ने सडक़ों पर गर्मी का लॉकडाउन लगा दिया है। दो दिन से अंचल के सभी जिले लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन तक ऐसे ही गर्मी परेशान करने वाली है। वहीं प्रदेश के कुल 6 शहरों में पारा 46 डिग्री से अधिक रहा, जबकि 15 में यह 44 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। सीजन में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है।
राजस्थान से आ रही गर्म हवा के चलते दोपहर 12 ही सूनी हो गईं सडक़ें लोग सुबह जल्दी अपने काम निकल रहे है और काम खत्म होने के बाद ही शाम को निकलते हैं। बातचीत करने पर लोगों का कहना है कि वह गर्मी से राहत पाने के लिए नींबू उसकी शिकंजी, गन्ने का रस, लस्सी का सेवन कर रहे हैं जिससे उन्हें गर्मी से रात मिल सके।