महादेव समर्पण सेवा संस्थान ने माहवारी स्वच्छता का दिया संदेश

May 29 2024

ग्वालियर। महादेव समर्पण सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से माहवारी स्वच्छता पर कार्य करती आ रही है। इस कार्य के दौरान कई सारे गाँव गोद लिए गए और उसमें माहवारी स्वच्छता के बारे में समझाया गया। 
इसी क्रम में माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर संस्था के द्वारा कटोरा ताल चौराहे पर इसका संदेश दिया गया। संस्थान ने संदेश में 600 सेनेटरी नेपकीन मिलाकर प्लीज यूज मी सेव हाइजीन लिखा गया और वहाँ उपस्थित आमजन को इस दिवस की विशेषता के बारे में बताया गया। तथा इस दौरान सभी से इस विषय से सम्बंधित सवाल जवाब किए गए और सभी को सेनेटरी नेपकीन भी वितरित किए गए।
 इस संदेश में उपयोग हुए सभी सेनेटरी नेपकीन को गाँव और बस्तियों में वितरित किया जाएगा। ताकि वहाँ भी लोग इसके प्रति जागरूक हों। इस दौरान संस्थान से तनुश्का राय, अपेक्षा भदौरिया, अंकिता रिछारिया, गीता सूर्यवंशी, मनोज राजपूत, रमन चौरसिया और अमित द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।