डीआईजी के निरीक्षण के दौरान दीवान जी के मुंह से गुटखा टपका,डीआईजी ने सस्पेंड किया
May 29 2024
ग्वालियर गुटखा खा रहे थाने के हेड मुंशी के मुंह से जर्दा बाहर आया तो डीआईजी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। घटना महाराजपुरा थाने में गत देर रात करीब एक बजे की है, जब डीआईजी कृष्णावेणी देशावतु डीजीपी के फरमान पर थाने का निरीक्षण करने पहुंचीं। व थाना में मौजूद हेड कॉस्टेबल महेन्द्र सिंह से थाने का रिकार्ड तलब किया तो वह सकपका गए। जब डीआईजी ने उन्हें लताड़ लगाई तो उनके मुंह से गुटखा बाहर निकल आया। उनकी हालत देखकर डीआईजी नाराज हो गईं। तत्काल उसे सस्पेंड कर लाइन पहुंचा दिया है।
डीआईजी कृष्णावेणी देशावतु ने बताया कि बीती रात डीजीपी के निर्देश पर वह महाराजपुरा थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं तो यहां पर मौजूद प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया मिले। थाने पहुंचते ही उन्होंने सीएम हेल्प लाइन, गुण्डा रजिस्टर, चेकिंग रजिस्टर की मांग की तो वह सकपका गए। जब काफी हुई तो डीआईजी कृष्णावेणी देशावतु ने हेड कॉस्टेबल को फटकार लगाई तो पता चला कि वह गुटखा खा रहे थे और बात करते समय उनके मुंह से जर्दा बाहर आ रहा था, जिस पर उन्हें सस्पेंड किया गया है।
थाने पहुंचे डीआईजी ने गश्त में निकले अफसरों की लोकेशन ली और अपने स्टाफ से उनकी जांच कराई तो वह उन्हें गश्त करते हुए मिले। इसके बाद टीआई धर्मेन्द्र सिंह यादव को लेकर वह इलाके में पहुंचीं और गश्त पर निकले पॉइंट को मौके पर बुलाया तो वह रिस्पांस टाइम में उनके पास पहुंचे और वहां पर डीआईजी ने उनसे रात्रि गश्त में होने वाली कार्रवाई की जानकारी ली तो स्टाफ ने पूरी कार्रवाई नोट कराई, जिससे डीआईजी संतुष्ट नजर आई।
थाने की साफ-सफाई के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाने में कुछ स्थानों पर गंदगी देखी तो थाना प्रभारी को साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया है। जिससे थाने आने वाले लोगों में एक अलग मैसेज जाए, साथ ही यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों व अफसरों को स्वस्थ माहौल मिले।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









