साहित्य साधना संसद की मासिक काव्य गोष्ठी हुई संपन्न

May 29 2024

ग्वालियर। साहित्य साधना संसद की मासिक काव्य गोष्ठी, सनातन धर्म मंदिर स्थित राधा कुटीर में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कृष्ण मुरारी शर्मा ने की, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजरानी शर्मा उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन कादम्बरी आर्य ने किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव शैवाल सत्यार्थी सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला भेंट कर दीप प्रज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना कवियत्री रेखा दीक्षित ने प्रस्तुत की। यह काव्य गोष्ठी तीन साहित्यिक विभूतियों, महाकवि सुमित्रानंदन पंत, रामविलास शर्मा एवं प्रदीप चौबे की स्मृतियों पर समर्पित रही। 
कार्यक्रम में सम -सामयिक विषयों एवं अन्य राष्ट्रीय चिंतन पर आधारित भी काव्य गोष्ठी में कविगणों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इनमें डॉ कृष्ण मुरारी शर्मा, शैवाल सत्यार्थी, डॉ. सुरेश सम्राट, जगदीश गुप्त, आलोक शर्मा, डॉ. बृजेश शर्मा, रामचरण, डॉ. मनोज चोपड़ा, बीएल गुप्ता, राजेश अवस्थी लावा, डॉ एनएन लाहा, पुष्पा सिसौदिया, डॉ. उर्मिल त्रिपाठी, कमलेश बाबू कैस, संगीता गुप्ता, रेखा दीक्षित, कादम्बरी आर्य, आदि ने अपनी अपनी श्रेष्ठ रचनाओं की प्रस्तुति दी। 
संस्था के सचिव शैवाल सत्यार्थी ने महाकवि सुमित्रानंदन पंत, रामविलास शर्मा एवं कवि प्रदीप चौबे की स्मृतियों के साथ में उनकी काव्य साधना एव़ं साहित्य में उनका योगदान आदि पर संस्मरण सहित काव्यपाठ किया। इस अवसर पर डॉ बृजेश शर्मा ने संस्था अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी शर्मा एवं सचिव  शैवाल सत्यार्थी को अपनी पुस्तक भेंट की।