छात्रों को मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचाना बहुत जरूरी : स्वामी ऋषभदेव आनंद

May 28 2024

ग्वालियर। शहर के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन से हुई। मुख्य अतिथि लालटिपारा गौशाला के संचालक स्वामी ऋषभदेव आनंद महाराज थे।
स्वामी ऋषभदेव आनंद छात्रछात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस युग को लोग कलयुग कहते हैं। इन दिनों भागवत गीता पर कई शोध कार्य चल रहे है। शोधार्थी आध्यात्म की ओर आकर्षित हो रहे हैं। विधार्थियों को इस डिजिटल युग में मोबाइल के दुष्प्रभावों से बचाना होगा। डिजिटल एजुकेशन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए युवा शक्ति को वास्तविक ज्ञान पर बल देना होगा तभी हम सही मायने में सफलता प्राप्त करेंगे। 
इस अवसर पर डॉ. केशव पांडेय ने कहा कि छात्रों को हमेशा आशावादी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे आगे भी सफलता प्राप्त करें और देश, समाज, और परिवारजनों का नाम रोशन करें। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित प्रतिभावान 150 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। 
इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों के शिक्षकगणों के साथ अभिभावकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार महामाया प्रसाद ने जताया। कार्यक्रम का संचालन बसंत सिंह राठौर द्वारा किया गया।