आर्यिका विशुद्धमति का संघ पहुंचा जैन छात्रावास, आज निकलेगी मंगल प्रवेश शोभायात्रा

May 28 2024

ग्वालियर। ग्वालियर की धरती पर जन्मी, जिनकी दीक्षा को 50 वर्ष से अधिक हो गए ऐसी जैन साध्वी आर्यिका विशुद्धमति माताजी एवं आर्यिका विज्ञमती माताजी सोनागिर से पद विहार करती हुई मंगलवार को ग्वालियर जैन छात्रावास पहुंची, जहां संस्था के अध्यक्ष एड. राजेंद्र जैन, सचिव डॉ. मुकेश जैन, रमेशचंद जैन, धरम वरैया, विनय कासलीवाल, पंकज बाकलीवाल, विकास जैन, अजीत वरैया ने आरती उतार कर माताजी की आगवनी की।
 जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि आज बुधवार को प्रात: 6:30 बजे जैन माताजी की मंगल प्रवेश यात्रा शोभायात्रा जैन छात्रावास से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला पहुंचेगी, जहां माताजी के प्रवचन एवं माताजी के बिहार में शामिल युवाओं की टीम को सम्मानित किया जाएगा
 दूसरों की नहीं स्वयं की गलतियों को सुधारने का प्रयत्न करो 
जैन छात्रावास में धर्म चर्चा करते हुए आर्यिका विज्ञमति माताजी ने कहा कि इंसान को अपने अंदर की कमियों को दूर करना चाहिए, क्योंकि हम केवल दूसरों की कमियां ही देखते रहेंगे तो अपना कल्याण कभी नहीं कर सकते।