परिवार परामर्श काउंसलरों ने प्राप्त किया पॉक्सो एक्ट का एक दिवसीय प्रशिक्षण
May 28 2024
ग्वालियर। एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर तथा एएसपी निरंजन शर्मा के मार्गदर्शन में महिला थाना पड़ाव एवं एसपी कार्यालय ग्वालियर में परिवार परामर्श केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। उक्त केन्द्रों पर काउन्सलरों द्वारा नि:शुल्क सेवाएं दी जा रही है। परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक तथा पति-पत्नी के विवादों को दोनों पक्षों को समझाइस देकर समझौता करायें जा रहे हैं। ग्वालियर में संचालित उक्त परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से काउंसलिंग कर सैकड़ों दंपतियों तथा पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से निराकरण कराया गया है।
महिला थाना पड़ाव एवं एसपी कार्यालय में परिवार परामर्श केन्द्रों में सेवाये दे रहे काउन्सलर को नये अपराधों के विषय में समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसी क्रम में काउन्सलर के लिये पीटीएस तिघरा में बाल यौन अपराधों की रोकथाम विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने वाले काउंसलरों को एएसपी निरंजन शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर एएसपी निरंजन शर्मा के द्वारा उपस्थित काउंसलरों से चर्चा भी की गई और उनके द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र में नि:शुल्क दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
पीटीएस तिघरा में एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले काउंसलरों में प्रदीप कश्यप, महेन्द्र शुक्ला, अंशुमान शर्मा, सवा रहमान, श्रीमती आशा मागोन, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती ज्योति शर्मा, शाकरा खान, श्रीमती ज्योति चौहान, श्रीमती सरला चौहान, श्रीमती रामबाई पाल श्रीमती प्रेमवती माहौर शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









