आध्यात्मिक ज्ञान से हम किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं:बीके प्रहलाद
May 28 2024
माउंट आबू/ग्वालियर। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ज्ञान सरोवर परिसर में मीडिया विंग द्वारा आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन एवं रिट्रीट का समापन हो गया। नई सामाजिक व्यवस्था के लिए दृष्टि और मूल्य- मीडिया की भूमिका विषय पर चल रहे सम्मेलन में चार सत्र और पांच मेडिटेशन सत्र आयोजित किए गए। देशभर से आए मीडिया गुरु, वरिष्ठ पत्रकार, प्रोफेसर, संपादकों ने विचार-विमर्श कर निष्कर्ष निकाला कि नई सामाजिक व्यवस्था के लिए सकारात्मक दृष्टि और नैतिक मूल्य जरूरी हैं। आध्यात्मिक ज्ञान और मेडिटेशन नई व्यवस्था के निर्माण में सबसे जरूरी हैं। इसमें मीडिया को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी, तभी समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा।
समापन सत्र में मप्र की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उईके ने मीडियाकर्मियों से आहृान करते हुए कहा कि समाज में जो कुछ अच्छा कार्य हो रहा है, उन्हें प्राथमिकता से दिखाएंगे तो समाज में अच्छा माहौल बनेगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें आगे बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा।
मंत्री उईके ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान नारी सशक्तिकरण की मिसाल है। संस्थान में नारी शक्ति को आगे रखा जाता है। यहां की बहनों का पवित्र प्रेम देखकर हृदय भाव-विभोर हो जाता है। संस्थान की सामाजिक बदलाव में सेवाएं महत्वपूर्ण हैं। लोगों को योग से जुडऩा चाहिए।
विदेश मंत्रालय में ओएसडी आईएफएस अधिकारी डॉ. सी राजशेखर ने कहा कि यहां आकर बहुत खुशी हुई है। हमारे लिए बदलाव का एक मौका है। यहां जो ज्ञान दिया जा रहा है जो बातें बताईं जा रही हैं, यदि हम इन्हें जीवन में धारण करेंगे तो निश्चित रूप से बदलाव आएगा। ब्रह्माकुमार भाई-बहनें लोगों में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हम सभी को यहां से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।
राष्ट्रीय संयोजक डॉ. बीके शांतनु भाई ने एजेंडा पेश करते हुए कहा कि चार दिन चले सम्मेलन में सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि नई सामाजिक व्यवस्था के लिए सकारात्मक दृष्टि और नैतिक मूल्य जरूरी है। इसमें मीडिया को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
ग्वालियर से गए प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान से हम किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। जब पत्रकारिता में मूल्य होगे तो समाज भी मूल्यनिष्ठ बनेगा।
ग्वालियर के डॉ. मनीष जैसल ने कहा कि बिना नैतिक और मानवीय मूल्यों के हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। एक एक व्यक्ति को अपने जीवन में मूल्यों का समावेश करना होगा। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया विंग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके सरला बहन ने की।
इस मौक़े पर अवतार, डॉ कमलेश मीणा, प्रोफ़ेसर प्रदीप मलिक, आशीष गुप्ता, पंकज दीक्षित बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









