भारत विकास परिषद् सहयोग शाखा 2024-25 का दायित्व ग्रहण सम्पन्न
May 28 2024
ग्वालियर। भारत विकास परिषद (मध्य भारत उत्तर प्रांत) शाखा सहयोग ग्वालियर 2024-25 का दायित्व ग्रहण समारोह शीतला सहाय सभागार कैंसर होस्पिटल में सभी आगुंतकों को चंदन टीके से अभिवादन के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि मुकेश अग्रवाल,उद्योगपति एवं चेयरमैन कैट (मप्र एवं छत्तीसगढ़) कार्यक्रम अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल क्षेत्रीय महासचिव, विशिष्ट अतिथि आशीष अग्रवाल भाजपा मीडिया प्रभारी मप्र, अनूप अग्रवाल संयुक्त क्षेत्रीय महासचिव, शपथविधी अधिकारी अमित जैन प्रांतीय अध्यक्ष, मंच संचालक एवं शाखा संस्थापक अशोक गर्ग, शाखा अध्यक्ष राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, एवं शाखा सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल मंचासीन रहे।
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा भारतमाता, स्वामी विवेकानंद एवं माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वन्देमातरम का वाचन कर शाखा के सभी पदाधिकारी, सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर शाखा द्वारा मंचासीन अतिथियों, क्षेत्रीय, प्रांतीय एवं विभिन्न शाखाओं से पधारे आगुंतकों का स्वागत, वंदन, अभिनंदन के साथ अतिथियों द्वारा शाखा के 2023-24 के समस्त सदस्यों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्यअतिथि मुकेश अग्रवाल ने कहा की विकास परिषद् एक सेवा भावी संगठन है जो निरंतर सेवा के लिए लगातार कार्य करती रहती है, और माँ अन्नपूर्णा समिति द्वारा चलाई जा रही निशुल्क भोजन शाला में सहयोग के रूप मे सहयोग शाखा द्वारा कैंसर हॉस्पिटल पर चलाये जा रहे निशुल्क भोजन शाला मरीजों के एक बहुत ही सेवा का कार्य कर रही है। शाखा द्वारा बहोड़ापुर तिराहे पर चलाये जा रहे राष्ट्रगान की भी काफी प्रशंसा की।
कार्यक्रम अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा कि हमें सबसे ज्यादा पर्यावरण पर कार्य करना चाहिए सभी शाखाएँ वृक्षा रोपण का कार्य करें। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और आत्म निर्भर भारत के लिए स्कूल में, मलिन बस्ती में जा कर कैंप लगाएं। उन्हें कुछ सिखायें और नेत्र दान कराने के लिए भी कैंप लगाने की लिए कहा।
आशीष अग्रवाल भाजपा मीडिया प्रभारी मप्र ने कहा कि शाखा सहयोग के सभी सदस्य बरिष्ठजन हैं, परंतु इनकी ऊर्जा एक युवा जैसी है, और भारत विकास परिषद् निश्चित ही पूरे देश मे जिस प्रकार से सेवा, संस्कार के लिए, आत्म निर्भर भारत आदि के जो कार्य कर रही है अनुकरणीय है आपने शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यो भी सरहाना की।
साथ ही रीजनल संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल ने भी आज इस भीषण गर्मी से बचने और भविष्य को देखते हुए सबसे ज्यादा पेड़ लगाना के लिए कहा। यदि हमने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो देश क्या पूरी दुनिया में ऑक्सिजन की कमी हो जायेगी। सभी शाखायें पर्यावरण पर ज्यादा कार्य करें,और कहा कि आज बच्चों में संस्कारों की बहुत ही आवश्यक है, परिसद् के जो भी कई प्रकल्प हैं उन पर भी आप सभी अधिक से अधिक कार्य करें।
परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन द्वारा 2024-45 की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और नये सदस्यों को संकल्प दिलाकर किट प्रदान करते हुए कहा कि आजकल बच्चों में एनिमिया, थिलेसीमिया एक नई समस्या बन रही है। उसके लिए आप सभी रक्तदान कैंप लगाएं, साथ ही नई शाखायें खोलें, शाखा सहयोग द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रगान, कैंसर अस्पताल पर माँ अन्नपूर्णा भोजन सेवा समिति के साथ आमजन के सहयोग से संचालित निशुल्क भोजन सेवा की सराहना की।
इस अवसर पर शाखा के पांच सदस्यों की वैवाहिक वर्षगाठं के उपलक्ष्य में शाल एवं श्रीफल और मीडिया से पधारे सभी पत्रकारों को मुख्य अथिति द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अतिथियों का मोतीयों की माला और शील्ड देकर अभिवादन किया गया।
मंच संचालन शाखा संस्थापक अशोक गर्ग द्वारा किया गया एवं आभार रामनाथ अग्रवाल द्वारा करते हुए अंत राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में अशोक गर्ग, राजकुमार गर्ग, आनंद अग्रवाल (रंगवाले), ओमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश चंद बंसल, अरुण बंसल, नंदकिशोर अग्रवाल, रवि गर्ग, सुरेश चंद बिंदल, दिनेश अग्रवाल (रक्तदान), दिलीप बंसल, सुरेंद् अग्रवाल, डॉ. केके गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, आनंद मोहन अग्रवाल, पवन सिंघल, किशन गुप्ता, कन्हैया लाल सिंघल, गिरजेश सिंघल, मोहन लाल जैन, महेंद्र गर्ग, राकेश कुमार अग्रवाल, प्रो. एसएस अग्रवाल, संतोष तायल, विशन गर्ग, महेश कुमार दंडोतिया, नारायणदास गुप्ता, महेंद्र कुमार अग्रवाल, गोपालदास जैन, कृष्णकांत अग्रवाल, तुलसीदास वैश्य, ओमप्रकाश सिंघल एवं साथ ही परिषद के क्षेत्रीय, प्रांतीय, पदाधिकारी, ग्वालियर की विभिन्न शाखाओं की (पीएसटी) उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









