नौतपा का चौथा दिन, 2 बजे पारा 47 डिग्री पार

May 28 2024

ग्वालियर। इस बार का नौतपा पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। नौतपा के तीसरे दिन 25 साल का रिकॉर्ड टूटा है। 46.7 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज हुआ था, जो 25 साल में सबसे अधिक था। नौतपा के चौथे दिन मंगलवार को भी तेज गर्मी से शुरूआत हुई है। मंगलवार सुबह 8.30 बजे ही 37.2 डिग्री तापमान पहुंच गया था, जबकि दोपहर 2 बजे 47 डिग्री  तापमान था।
राजस्थान से आ रही गर्म हवा के थपेड़ों ने सडक़ों पर गर्मी का लॉकडाउन लगा दिया है। दो दिन से अंचल के सभी जिले लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक ऐसे ही गर्मी परेशान करने वाली है। 
तमतमाती गर्मी के तेवर अभी कम होने के आसार नहीं हैं। इस साल मई से ज्यादा गर्मी जून में पडऩे की आशंका है। सबसे ज्यादा असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, गुजरात और मप्र में दिखेगा।