वन्दे मातरम समूह का 22 दिवसीय निशुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर एवं नाटय कार्यशाला 30 मई से
May 28 2024
ग्वालियर। वन्देमातरम सांस्कृतिक एवं समाज सेवी संस्था एवं बालक सरस्वती शिक्षा मंदिर गोरखी के सहयोग से 22 दिवसीय निशुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर एवं नाटय कार्यशाला कलादर्शन 2024 का 18वां आयोजन बालक सरस्वती विद्या मंदिर गोरखी में 30 मई से 20 जून तक किया जायेगा।
उक्त जानकारी चन्द्रप्रताप सिंह सिकरवार व सुमित तिवारी ने बताया कि इस शिविर का उददेश्य बच्चों एवं युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करना है। इसके साथ ही सर्व गुण संपन्न व्यक्तित्व निर्माण हो सके इसके लिए कार्य करना है। शिविर में पर्यावरण एवं जल संवर्धन को केन्द्र में रखकर प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि वन्दे मातरम समूह द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले व्यक्तित्व विकास शिविर के माध्यम से लगभग 7 हजार बच्चों को विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। व्यक्तित्व विकास शिविर एवं नाटय कार्यशाला के तहत प्रशिक्षण प्रदान करने में उच्च तकनीक का प्रयोग भी किया जायेगा। इसमें दृश्य एवं श्रृव्य तकनीक का समावेश होगा। शिविर में मुख्य रूप से नाटक, नृत्य, एरोबिक, योग, चित्रकला, घुडसवारी, फोटोग्राफी, रंगोली आदि विषयों पर राष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
शिविर संयोजक चन्द्रप्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि शिविर का मुख्य आकर्षक 1857 के महानायक तात्या टोपे के जीवन चरित्र पर आधारित महानाटय होगा। इसका निर्माण इसी शिविर में किया जायेगा।
महानाटय में लगभग 200 से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महानाटय लाइट एवं साउण्ड पर आधारित होगा। जिसमें उच्च तकनीक का प्रयोग तो होगा ही साथ ही अंग्रेजों के साथ तात्या टोपे का जीवन्त युद्ध कौषल दिखाया जायेगा। इसमें 100 से अधिक कलाकार अपने नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।
इसके साथ ही जल संवर्धन एवं पर्यावरण को ध्यान में रखकर एक लघु फिल्म का निर्माण भी शिविर में किया जाएगा। निशुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर एवं नाटय कार्यशाला कलादर्शन 2024 में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जायेगा। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आयोजन स्थल बालक सरस्वती विद्या मंदिर गोरखी महाराज बाडा पर नौ बजे से एक बजे तक सायं 5 से 7 बजे तक प्राप्त किये जा सकते हैं। पत्रकार वार्ता में कुलदीप पाठक आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









