नि:शुल्क किडनी जांच शिविर नवजीवन अस्पताल में आज

May 27 2024

ग्वालियर। नवजीवन अस्पताल सिंधिया कन्या विद्यालय के सामने आज 28 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक विशाल नि:शुल्क किडनी जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी डॉक्टर शैलेंद्र तोमर, नीरज मंगल एवं हरीश पाल ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया एकॉर्ड अस्पताल फरीदाबाद आर्ट ऑफ़ लिविंग जोकम और बाबूलाल निगोटिया मेमोरियल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में एक नि:शुल्क किडनी प्रत्यारोपण जांच शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किडनी रोगियों को सहायता प्रदान करना है। यह शिविर उन सभी किडनी रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा जिन्हें विशेष ध्यान और उपचार की आवश्यकता है ।
शविर का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय नेफ्रोलॉजिस्ट और अकॉर्ड हॉस्पिटल फरीदाबाद के नेफ्रोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ बीके उपाध्याय करेंगे। इस जांच शिविर में उनके साथ उनकी विशेषज्ञ टीम भी मौजूद रहेगी जो रोगियों की जांच और सलाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।