बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे पं. जवाहर लाल नेहरू: कांग्रेस

May 27 2024

ग्वालियर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार सुबह 9 बजे कम्पू स्थित पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्व. जवाहर लाल नेहरू के व्यतित्व पर प्रकाश डाला और बताया कि नेहरू जी बच्चों को अधिक प्यार करते थे।
यही वजह है कि वह चाचा नेहरू के नाम से जाने जाने लगे थे। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी की सोच का ही नतीजा रहा कि आज भारत विकसित देश की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। उनके समय में देश ने अंग्रेजों के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी थी, और अंग्रेजों को भारत छोड़ कर जाने के लिए मजबूर होना पडा। 
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश ङ्क्षसह सिकरवार, महापौर डॉ. शोभा सिंकरवार सहित कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।