नौपता के तीसरे दिन दोपहर 3 बजे पारा 46 डिग्री, भट्टी की तरह तपा शहर
May 27 2024
ग्वालियर। नौतपा के दूसरा दिन रविवार सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा था। चार साल बाद नौतपा तप रहा है। नौतपा के तीसरे दिन सोमवार की सुबह 8.30 बजे ही पारा 35.6 डिग्री क्रॉस कर गया था और 11.30 बजे यह तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकल गया है। दोपहर 3 बजे तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया। वर्ष 2021 से 2023 तक नौतपा का पहला और दूसरा दिन ठंडा ही रहा था। सोमवार को राजस्थान की गर्म हवाओं ने शहर को किसी आग की भट्टी की तरह तपा दिया। आज गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
ग्वालियर में नौतपा चार साल बाद तप रहा है। पिछले तीन साल में नौपता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है, लेकिन साल 2024 का नौतपा तपिश लेकर आया है। नौपता के पहले ही दिन पिछले तीन सालों का रिकार्ड टूट गया था। पहले दिन पारा 43.9 डिग्री पर जा पहुंचा। यही हाल नौतपा के दूसरे दिन भी रहा। दूसरे दिन का अधिकतम पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हाल यह था कि शाम 5.30 बजे भी 44 डिग्री तापमान लोगों को झुलसा रहा था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









