7 दिवसिय समर कैंप का समापन
May 27 2024
ग्वालियर। आज के सामाजिक परिवेश मे बच्चों का बचपन मोबाइल गेम व तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में जा रहा है जिसके चलते बच्चों का शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी रुक रहा है व जहाँ शिक्षा सभी को मिलनी चाहिए। आज शिक्षा के बाजारीकरण, व्यापारीकरण के चलते गरीब व आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारो के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है।
ऐसे में हम मानते है कि सही शिक्षा जो सही चरित्र निर्माण से हमारे देश के सभ्य समाज के भविष्य की नींव रख पाये इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए हमारी देश की महान मानवतावादी व पहली महिला शिक्षिका सावित्रि बाइ फुले को आदर्श मानते हुए सावित्रीबाई फुले कोचिंग संचालित कर रहे है। इसी कड़ी मे 7 दिवसिय समर कैंप आयोजित किया गया जिसके समापन कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़चढ़ कर, खेल, पेंटिंग, आर्ट क्राफ़्ट, नृत्य, नाटक अन्य कलाओ में भाग लिया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला सांसक्रतिक संगठन की प्रदेश सचिव रचना अग्रवाल के साथ स्वेता, अमन गौतम, युवराज, सागर, विशाल, आकाश, आनन्द व आस्था सोनी मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन स्वाती व अजय ने किया व दीपक बरैया ने आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









