इतना पुरुषार्थ करो, जिससे जीवन सार्थक बन जाए:माताजी
May 27 2024
ग्वालियर। सोनागिर से ग्वालियर की ओर पर बिहार करती हुई आर्यिका विशुद्धमति माताजी एवं आर्यिका विज्ञमती माताजी का संघ सोमवार को मालवा कॉलेज पहुंचा। आज मंगलवार को प्रात: माताजी पद विहार करती हुई जैन छात्रावास पहुंचेंगी। समाज के प्रवक्ता ललित जैन एवं विनय कासलीवाल ने बताया बुधवार 29 मई को प्रात 6:30 बजे से माताजी की मंगल प्रवेश शोभा यात्रा जैन छात्रावास से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला पहुंचेगी। जहां माताजी का प्रवास रहेगा।
ग्वालियर की ओर बिहार करती हुई मालवा कॉलेज पहुंची सारिका विज्ञमति माताजी ने धर्म चर्चा करते हुए कहा कि गुरु कब शिष्य का भला करते हुए अपने जैसा बना लें, किसी को पता नहीं होता। गुरु अपने शिष्य को अक्षर दान से अक्षय दान तक की यात्रा कराते हैं। तुम इतना पुरुषार्थ करो कि जीवन का शेष समय सार्थक बन जाए।
माताजी ने कहा कि उत्तम ज्ञान पाने के लिए तीर्थंकरों और गुरुओं की अर्चना करो, यही ज्ञान के भंडार हैं। जिन्होंने चार कर्मों का नाश कर लिया, वह सिद्धालय चले गए। माताजी ने बताया कि सिद्ध परमेष्ठी बोलते नहीं हैं, जबकि अरिहंत परमेष्ठी बोलते हैं। उनकी दिव्य ध्वनि से हमारा कल्याण होता है। इसी तरह जिनवाणी और शास्त्र भी नहीं बोलते, लेकिन गुरु की देशना हमारे जीवन को बदल देती है।
ग्वालियर का तापमान 45 डिग्री पहुंच रहा है ऐसी भीषण गर्मी में माताजी को पद बिहार करने में ग्वालियर के युवा बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे है। जिसमें जैन मिलन ग्वालियर, आप और हम टीम, दिगंबर जैन जागरण युवा मंच, राजेश लाला मित्र मंडल, विशुद्ध विज्ञ भक्त परिवार, जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर इंटरनेशनल सहित अन्य संथाओं के युवा शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









