स्वास्थ्य शिविर में 214 मरीजों का हुआ परीक्षण
May 27 2024
ग्वालियर। सेवा भारती के संस्थापक विष्णु कुमार की पुण्यतिथि पर प्रांत के निर्देशों के अनुरूप 31 मई तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें महलगांव मंगलेश्वरी माता मंदिर के पास तथा संजय नगर बड़ी मंडी के पास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें आरोग्य धाम के डॉक्टर एवं एनएमओ के संपर्क प्रमुख डॉक्टर आदित्य पाटीदार की टीम के 14 डॉक्टरों द्वारा सभी बीमारियों का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरण की गई।
दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा दोनों कैंपों में 214 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं 63 बच्चों को दवाइयां पिलाई गई और निशुल्क दवाइयां का वितरण किया।
शिविर में सेवा भारती से विमल कुमार आर्य, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, एड. संतोष कुमार शर्मा, जेपी शर्मा, महेश श्रीवास्तव, पूर्ण प्रकाश चौबे, विनोद, अनिल शर्मा, रामगोपाल, गजेंद्र सिंह राजावत, भूपेंद्र सिंह राठौर, अमन, नीलम वर्मा एवं राहुल उपाध्याय उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









