राजमाता माधवी राजे को भजन संध्या से श्रद्धांजलि दी
May 27 2024
ग्वालियर। गत देर शाम राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने के लिए भजन संध्या बुलाई गई थी। जिसमें दिल्ली के प्रसिद्ध भजन गायक विपिन वापना व उल्का वापना ने अपने गायन सुर से राजमाता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरे परिवार के साथ वहां मौजूद रहे हैं। काफी संख्या में लोग श्रद्धांजलि भजन संध्या में पहुंचे थे। यहां भजन गायक विपिन वापना ने श्रीराम जय राम जय-जय राम गाकर अपने सुरों से राजमाता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां व राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन 15 मई को सुबह 9.28 बजे दिल्ली के एम्स में हो गया था। 16 मई को राजमाता का ग्वालियर कटोरा ताल स्थित छत्री परिसर में राजशाही विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के 11 दिन शुद्धिकरण के बाद 26 मई को ग्वालियर में छत्री परिसर में श्रद्धांजलि में भजन संध्या का आयोजन किया गया था।
इसमें दिल्ली के प्रसिद्ध भजन गायक विपिन वापना व उल्का वापना ने प्रस्तुति दी। उन्होंने श्याम और श्रीराम जय राम जय-जय राम भजन गाकर राजमाता की श्रद्धांजलि सभा को जीवित कर दिया। वहां भजन संध्या में शामिल लोग भावुक नजर आए। भजन गायक एक के बाद एक प्रस्तुति देते चले गए। भजन संध्या में शामिल होने शहर व प्रदेश के कई मंत्री व राजनेता शामिल होने आए थे।
भजन संध्या में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, बेटा महान आर्यमन सिंधिया और बहन चित्रागंधा के साथ बैठे नजर आए। इस दौरान पूरा परिवार काफी भावुक नजर आया।
राजमाता माधवी राजे को स्वरांजलि देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री गोविन्द राजपूत, प्रद्युन सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, विधायक मोहन सिंह राठौर, महापौर शोभा सिकरवार, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, आशीष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुरेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेन्द्र परमार, संत कृपाल सिंह सहित हजारों लोगों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









