बड़े ही धूमधाम के साथ कृष्ण रुक्मणी का विवाह हुआ
May 26 2024
ग्वालियर। दुर्गा माता मंदिर आर्य नगर गली नंबर1 मुरार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भागवत आचार्य पंडित रवि तिवारी ने कहा जो मनुष्य को शास्त्रों में बताए गई बातों का अपने जीवन में पालन करना चाहिए अपने मन की मर्जी से पशु जीवन यापन करते हैं। शास्त्रों के बताए मार्ग पर चलता है वही मानव कहलाने के योग्य होता है मनुष्य को हमेशा गाय की सेवा करना चाहिए और कभी भी गोमांस सेवन नहीं करना चाहिए।
भगवान श्रीकृष्ण ने भी गौ माता की सेवा की थी मनुष्य को अपने हर काम को ईमानदारी से करना चाहिए हर सनातनी को कथा पूजा पाठ जागरण में भारतीय वस्त्र का प्रयोग करना चाहिए। मनुष्य को जीवन में संकट आने पर घबराना नहीं चाहिए और भगवान की शरण में चले जाना चाहिए। मनुष्य अपने जीवन में काफी गलती करता है। लेकिन गलती होने पर को मनुष्य को उन गलतियों से सीख कर अपने जीवन में आगे बढऩा चाहिए।
कथा में कृष्ण रुक्मणी विवाह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कथा के अंत में मुख्य यजमान आशा सोनी दीपक सोनी नेहा सोनी रोहित खुशबू सोनी सुरेश राधासोनी एवं श्रद्दालुओं द्वारा श्री मद्भागवत कथा की आरती की गई आरती के उपरांत प्रसादी वितरण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









