बजरंग भक्त मंडल ने की गौसेवा एवं मानव सेवा

May 26 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा प्रति सप्ताह की जाने वाली गौसेवा  के क्रम में रविवार को जनकताल स्तिथ गौशाला में 700 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 542 किलो दीपक सोनी द्वारा उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर, 100 किलो सेवा अमित अग्रवाल द्वारा, 58 किलो सतीश शर्मा द्वारा उनकी बिटिया के जन्मदिन पर कुल 700 किलो हरे चारे की सेवा रविवार को मंडल के सदस्यों एवं गौसेवकों के सहयोग से की गई।
मंडल द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर दानदाताओं के सहयोग से गौमाता के लिए पानी की टंकिया रखवाई गई एवं शाम को मासिक सेवा के क्रम में मंडल के सदस्य गोपालदास अग्रवाल द्वारा 1000 विस्तर अस्पताल पर खिचड़ी का वितरण किया गया।
आज के कार्यक्रमों में आशीष मंगल, राकेश मंगल,अमन गर्ग, नमन अवस्थी, राम किशोर मंगल, विशाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अमित अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे