मुख्यमंत्री भजनलाल और उमा भारती ने राजमाता को दी श्रद्धांजलि
May 26 2024
ग्वालियर। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उमा भारती ने कहा कि मैं इस घड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हूं। मैं पूरे जीवनभर सिंधिया को माता पिता का अभाव खलने नहीं दूंगी। साथ ही कहा कि मैं ज्योतिरादित्य में बहुत बड़ा भविष्य देखती हूं।
रविवार को बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ग्वालियर पहुंचे। जहां दोनों नेताओं ने जय विलास पहुंचकर ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां के निधन पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मैं सिंधिया को यह बताने आई हूं कि उन्हें मां का अभाव कभी खलने नहीं दूंगी।
उमा भारती ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सिंधिया को बीजेपी में लाकर अच्छा किया। राजमाता की इच्छा थी कि माधवराव सिंधिया जनसंघ में आ जाएं। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी में आए, लेकिन वह नहीं हो पाया। अमित शाह ने वह इच्छा पूरी की, मैं तो वैसे भी ज्योतिरादित्य को अपना बेटा मानती हूं, उनके प्रति स्नेह रखती हूं। इसलिए इस घड़ी में परिवार के साथ बैठने के लिए आई हूं।
राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल के इलेक्शन कैंपेन पर उमा भारती ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कभी उन मुद्दों को उठाया ही नहीं जिन पर पीएम मोदी खड़े हुए हैं। उन्होंने विपक्ष की एकता को मोदी विरोधी एकता करार दिया है। यह नरेंद्र मोदी के विचार विरोधी एकता नहीं है, जब तक यह किसी विचार की अधिष्ठान पर खड़े नहीं होंगे तब तक यह प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
पूर्व सीएम ने दावा किया है कि इस चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा। विपक्ष की सीटें और कांग्रेस की सीटें पहले से भी काम हो जाएगी। उमा भारती ने दावा करते हुए कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी 400 नहीं 500 पार हो रहे हैं।
विपक्ष के पीएम मोदी पर अडानी अंबानी को लाभ पहुंचाने के आरोपों का भी उमा भारती ने जवाब दिया है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को सिरे से नकार दिया। भारती ने कहा कि देश में मुद्रा योजना आदि से कई लोग आगे बढ़े हैं, इसलिए विपक्ष के आरोपों में दम नहीं है।
सीधी दुष्कर्म मामले में कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। इस पर कठोरतम कार्रवाई होना चाहिए। राजकोट अग्निकांड मामले पर कहा कि बहुत भयानक है। ऐसे अपराधियों को तो फांसी पर लटका देना चाहिए, जिनकी लापरवाही से हादसा हो गया है। उमा भारती ने दिल्ली में स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा बीजेपी में महिलाओं का सम्मान होता है, आम आदमी पार्टी में यह पहली बार नहीं हुआ इससे पहले उन्होंने चीफ सेक्रेटरी को भी ऐसे ही बुलाकर पीटा था। यह लोग किस प्रकार से असभ्यता का बर्ताव करते हैं। इसके कारण इनको कहीं जगह नहीं मिलने वाली, इनका कुछ समय के लिए उदय हुआ था, अब यह समाप्त हो गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









