निकला भगवान परशुराम का चल समारोह, वीरांगना मैदान में हुई महाआरती
May 26 2024
ग्वालियर। भगवान परशुराम का चल समारोह पिछले कई वर्षों से ग्वालियर के उप नगरों मुरार, लश्कर और ग्वालियर तीनों शहरों में अलग-अलग बैनर तले निकाला जाता रहा है। लेकिन इस बार भगवान परशुराम चल समारोह में ब्राहृाण समाज के सभी संगठनों ने पहली बार एकता का परिचय दिया। इस बार तीनों उपनगरों में पहले की तरह चल समारोह अपनी अपनी जगह पर तो निकाले गए। लेकिन पहली बार सभी चल समारोह महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने स्थित मैदान पर एकत्र हुए।
लश्कर में अचलेश्वर महादेव मन्दिर, मुरार में परशुराम मन्दिर, उपनगर ग्वालियर में कोटेश्वर मंदिर के अलावा हुरावली मन्दिर से ग्रामीण क्षेत्र के चल समारोह इन उपनगरों में विभिन्न मार्गों से होते हुए फूलबाग मैदान पर संयुक्त आयोजन में परिवर्तित हो गए जहां भगवान परशुराम की महाआरती के साथ ब्राहृाण समाज के इस उत्सव का विसर्जन हुआ।
श्री परशुराम सर्व ब्राहृाण महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव, विप्र महासभा के संस्थापक धीरेंद्र चौबे, सर्व ब्राहृाण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव, वंदना शर्मा एवं आदित्य भार्गव ने भगवान परशुराम के चल समारोह में शामिल सभी विप्र बंधुओं को भगवान परशुराम चालीसा एवं आरती संग्रह का वितरण किया।
लश्कर में भगवान परशुराम का चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर इंदरगंज चौराहा, दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल पाटनकर बाजार, फालका बाजार, डीडी मॉल फूलबाग होते हुए लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने स्थित मैदान पर महाआरती के साथ विसर्जित हुआ। चल समारोह में नयनाभिराम आकर्षक दृश्य निर्मित करते हुए महिलाएं पीले वस्त्रों में चल रही थीं एवं पुरुष विप्र बंधु भगवा टीशर्ट पहने हुए चल रहे थे।
चल समारोह में शामिल वृन्दावन की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। साथ चल रहे धमाल बैंड, मराठा बैंड एवं अलवर राजस्थान से आई बैंड पार्टी ने सुमधुर भजनों पर धुनें प्रस्तुत की, जिस पर भक्ति भाव में मगन होकर विप्र बंधु, बहनें खूब झूमे, नाचे, गाए। समापन समारोह में अंचल के संतगण मंच पर विराजमान रहेे, इन सभी का विप्र बंधुओं की ओर से सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाआरती के बाद हजारों लोगों ने प्रसादी पायी। इस अवसर पर इंजी. एसके शर्मा, अशोक बाजपेई, ममता कटारे, दीपक शर्मा, बॉबी शर्मा, विवेक भार्गव, सतीश पाराशर, लोकेश शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा, विकास गौतम सहित बड़ी संख्या में विप्रजन शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









