जैन धर्म की परीक्षा में 300 शिविर्थियो को ज्ञान की परीक्षा के माध्यम से परखा

May 26 2024

ग्वालियर। युवा जैन मिलन नेमिनाथ शाखा लश्कर के तत्वाधान में 20 से 27 मई तक सात दिवसीय चल रहे जैन बाल संस्कार शिक्षण व योग शिविर के छठवें दिन रविवार को दानाओली स्थित जैन मदिर में जैन धर्म की लिखित परीक्षा में सभी उम्र के 300 शिवार्थी बालक, बालिकाएं और महिलाओ ने बड़े उत्साह के साथ लिखित जैन धर्म की प्रश्नों की परीक्षा के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों के प्रति उनके ज्ञान को परीक्षा के माध्यम से परखा गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि युवा जैन मिलन नेमिनाथ शाखा की ओर से गत दिनों से चल रहे संस्कार शिविर मे जैन धर्म तथा संस्कारों की शिक्षा दे रहे विधिवत विद्वान पंडित विजय जैन, शुद्धात्म प्रकाश जैन, पवन कुमार शास्त्री जैन, मंजू जैन, रोहित जैन व आकांक्षा जैन विद्वान शिक्षकों के द्वारा परीक्षा में 3 साल से 6 साल तक छोटे छोटे बच्चो ने  मौखिता शब्दो से णमोकार मंत्र, 24 तीर्थंकरों के नाम और चिन्ह सुनाए। 8 साल के से उपर के युवा और बालिकाओ ने भाग 1 और 2 के प्रश्नों के लिखिता परीक्ष दी। किशोरी वर्ग कक्षा में महिला व पुरुषों वर्ग प्रौढ छहढाला की लिखित परीक्षा बड़े उत्सव पूर्वक दी गई।
जीवन में सफलता पाने के लिए अपने लक्ष्य को करे तय- मोटीवेशन नीरज छाबड़ा
शिविर के दौरान बच्चों को कैरियर  से संबधित सेमिनार से जेके टायर के अधिकारी एवं जैन मिलन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रघोगिकी के मोटीवेशन गुरु नीरज छाबड़ा ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि हमे जीवन में आगे बढऩा है तो अपने लक्ष्य को निर्धारित करना होगा। अपनी सुबह शाम की दिनचर्या बदलना पड़ेगी। असमंजस की स्थिति से निकलना होगा। जीवन को यह गोल्डन समय का सदप्रयोग करोगे तो निश्चित ही सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकोगे। अपने कैरियर को बनाने के लिए मेहनत करो।  दिन की शुरुवात प्रसन्नत के साथ और प्रत्येक कार्य लग्नता के साथ करोगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। 
शाम को शिविर में संगीतमय भगवान जिनेंद्र की दीपक से आरती की गई। वही बच्चों के लिए भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने संगीतमय भजनों की एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दी। जिसमे भजनों के साथ प्रतियोगिता हुई। जिसमे बच्चो को पुरुस्कार वितरण किए। 
आज होगा समापन
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि जैन बाल युवा संस्कार व योग शिविर में सात दिवसीय शिविर का समापन आज 27 मई सोमवार युवा जैन मिलन नेमिनाथ का शपथ समारोह के साथ ही शिविर के मुख्य अतिथियों द्वारा परीक्षा में श्रेंष्ठ अंक प्राप्त करने वाले बच्चो को पुरूस्कार देकर सम्मानित साथ ही धार्मिक शिक्षा संस्कार देने वाले विद्वानगणो को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित के साथ होगा समापन।