शहर का गौरव है चेंबर ऑफ कॉमर्स : जस्टिस जितेन्द्र माहेश्वरी

May 26 2024

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के119 वें स्थापना दिवस समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधिपति जितेन्द्र माहेश्वरी ने कहा है कि मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स का इतिहास शहर के व्यापार एवं उद्योगों को गौरवान्वित करने वाला है। यह संस्था शहर का गौरव है। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उन्होंने चेंबर भवन की स्थापना में योगदान करने वाले परिवारों को सम्मानित किया।
चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायाधिपति जितेन्द्र माहेश्वरी ने दीप प्र’वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर उन्होंने चेंबर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों और उद्योगों के हित में जो कार्य किए हैं, उनसे इस संस्था का सम्मान बढ़ा है। चेंबर ऑफ कॉमर्स का शहर के विकास के साथ ही व्यापार और उद्योगों के विकास में भी योगदान रहा है। 
संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के 119 वर्ष पूर्ण होने पर इस संस्था को खड़ा करने वाले शहर के व्यापारी और उद्योगपतियों के परिवारों का सम्मान कर यह संस्था अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम संस्था के गौरव को बनाए रखने के लिए कार्य करती रहेगी। 
चेंबर के संयुक्त अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस समारोह में न्यायाधिपति जितेन्द्र माहेश्वरी ने आकर संस्था का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि न्यायाधिपति जितेन्द्र माहेश्वरी ने न्याय के क्षेत्र में ग्वालियर की पहचान बनाई है। बार के सचिव पद से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक का उनका सफर अधिवक्ताओं को प्रेरणा देता है।
प्रारंभ में चेंबर के अध्यक्ष डॉ.प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल सहित चेंबर के वरिष्ठ सदस्यगण द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेंबर के वरिष्ठ सदस्यों के अलावा चेंबर के सदस्यगण उपस्थित थे। 
इस समारोह में चेंबर की स्थापना के समय चेंबर के भवन के निर्माण और चेंबर की स्थापना में सहयोग करने वाले 104 सदस्यों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। 
जिनका सम्मान किया गया उनमें शहर के माधव बंसल, आशुतोष बंसल, असीम वैश्य, सुजाता वैश्य, डॉ. वीरेन्द्र कुमार गंगवाल, पदम कुमार गर्ग, मनीष बिंदल, नंदकिशोर अग्रवाल, विजय गुपता, हरि अग्रवाल, आलोक साबू, सतीश गर्ग, देवेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप गर्ग सहित अन्य लोग शामिल थे।