बच्चों एवं महिलाओं ने सिकंदर कंपू में रैली निकाल कर दिया शाकाहार का संदेश
May 26 2024
ग्वालियर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, ग्रेटर ग्वालियर द्वारा सिकंदर कंपू स्थित जैन मंदिर में आयोजित किया जा रहे संस्कार शिक्षण शिविर में शामिल बच्चों पुरुष एवं महिलाओं ने रविवार को शाकाहार रैली निकाल कर शाकाहार का संदेश दिया। समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि यह रैली जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मंगल वाटिका पहुंची। पार्षद धर्मेंद्र जैन, सिविल संयोजक कौशल जैन एवं सकल जैन पंचायती अध्यक्ष पारस जैन ने धर्म ध्वजा दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में छोटे बड़े बच्चों एवं महिलाओं के हाथों में शाकाहार के स्लोगन की तख्तीयां थी। जिन पर लिखा था सादा जीवन उच्च विचार सबसे अच्छा शाकाहार, राम कृष्ण का कहना है, शाकाहार ही रहना है, तन मन करता कौन खराब मछली अंडा और शराब।
शिविर आयोजक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर द्वारा शांतिनाथ मंदिर समिति सिकंदर कंपू, आप और हम टीम, विहर्ष बहु मंडल सिकंदर कंपू एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया। साथ ही श्रमण संस्कृति सांगानेर से आए विद्वानों का सम्मान श्रीफल साल मधुर स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पारस जैन ने कहा की इस तरह के आयोजन से समाज में नई ऊर्जा के संचार के साथ धर्म प्रभावना बढ़ती है। संचालन कौशल जैन एवं भानू जैन ने किया। आभार ज्योति जैन एवं नीता जैन ने किया।
इस अवसर पर सोशल ग्रुप के अनुपम चौधरी, अम्बरीश जैन, आशीष जैन, अमित जैन भंडारी, आशीष जैन, राजमल जैन, कोमलचंद जैन, राजेश जैन, इंद्रप्रकाश जैन, धर्मेंद्र जैन रिठौरा, जितेंद्र जैन, रूपेश जैन, अंकित चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









