संयुक्त परिवार को लेकर लोगों ने अपने-अपने विचार रखे

May 26 2024

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति का परिवार मिलन समारोह समाजसेवी अशोक शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। स्वागताध्यक्ष एसके शर्मा ने रूप रेखा प्रस्तुत कर कार्यक्रम को विस्तार से जानकारी दी। संचालन प्रकाश नारायण शर्मा ने किया।
परिवार मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक शर्मा ने कहा कि परिवार को आज भी समाज की एक मूल इकाई माना जाता है। हर साल मई के महीने में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस को संयुक्त परिवार के महत्व और जीवन में परिवार की जरूरत के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। परिवार में सामंजस्य पर कहा कि घर के सदस्यों का मान सम्मान करें, आपको भी मान सम्मान मिलेगा। जीवन में उत्साह ही समृद्धि का कारण है तप का समय है नादानी से बचिए बच्चों को समझाएं खर्च और बचत संवादहीनता से बढ़ती है कटुता। परिवार के सदस्यों से बेहतर तालमेल जरूरी है। घर में प्रवेश से पहले अहंकार बाहर छोड़ दें। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संयुक्त परिवार की आवश्यकता है।
अध्यक्षय डा जयवीर भारद्वाज ने कहा कि योग साधक अपनी योग साधना की निरंतरता से विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं स्वस्थ एवं सकारात्मक रहते हुए सेवा की कार्यों में लगे है एवं संयुक्त परिवार के महत्व को समझ रहे हैं। विश्व परिवार दिवस के अवसर पर सभी संयुक्त परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्व परिवार दिवस का मूल उद्देश्य है।  
पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा ने कहा कि आधुनिक समाज में परिवार का विघटन विश्व परिवार दिवस का मनाने का प्रमुख कारण है। संयुक्त परिवार से जीवन में होने वाली अनुभूति के साथ एकल परिवारों और अकेलेपन के नुकसान के प्रति युवाओं को जागरूक करना भी है। महिलाओं ने संयुक्त परिवार बनाने के लिए ईश्वर से कामना की।
समिति के संयुक्त अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ने बताया कि 14 जुलाई को ग्वालियर में निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन की महिला समिति का 28 मई को गठन किया जाएगा। तथा 30 मई को सायं 6:30 बजे शपथग्रहण समारोह होगा।